current affairs 2019
नमस्कार दोस्तों SRDnews लेके आया है आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण current affairs जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे आज हम जानेगे :-
- हरियाणा व्यापारियों के लिए दो नई बीमा योजनाएं
- मध्यप्रदेश में खुलेगा टाइम बैंक
- राजस्थान में जन सूचना पोर्टल लॉन्च
- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना
- केरल में भारत के पहले महिला व्यापार केंद्र की स्थापना
![]() |
| time bank in mp |
मध्यप्रदेश में खुलेगा टाइम बैंक
मध्य प्रदेश सरकार का खुशहाली विभाग एक टाइम बैंक स्थापित करने की योजना बना रहा है इस संबंध में 9 सितंबर 2019 को जानकारी दी गई है यह टाइम बैंक 1 घंटे के लिए मुद्रा उधार देगा जिसे किसी भी कागजी धन की आवश्यकता के बिना एक नया कौशल सीखने के लिए आदान प्रदान किया जा सकता है
ध्यातव्य है कि टाइम बैंक एक पारस्परिक सेवा विनियम है जो मुद्रा के रूप में समय की इकाइयों का उपयोग करता है पहला टाइम बैंक वर्ष 1973 में जापान में स्थापित हुआ था.
हरियाणा व्यापारियों के लिए दो नई बीमा योजनाएं
हरियाणा सरकार ने 11 सितंबर 2019 को व्यापारियों के लिए दो नई बीमा योजनाएं मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना लांच की
मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख तथा मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के तहत 5 से 25 लाख तक बीमा कवर प्रदान किया जाएगा
इन योजनाओं के तहत हरियाणा वस्तु और सेवा कर जीएसटी अधिनियम 2017 के तहत पंजीकृत व्यापारियों को कवर किया जाएगा
राजस्थान में जन सूचना पोर्टल लॉन्च
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 14 सितंबर 2019 को राजीव इनोवेशन विजन ( RAJIV )अभियान के अंतर्गत जन सूचना पोर्टल लांच किया
इस पोर्टल की शुरुआत के साथ ही राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया जिसमें एक ही मंच पर एक दर्जन विभागों की जानकारी उपलब्ध कराई है
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कम कीमत पर दालें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 सितंबर 2019 को मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना की शुरुआत की योजना के अंतर्गत 23 दिसंबर 3200000 राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह 2 किलोग्राम डालें उपलब्ध कराई जाएंगी
इस योजना के तहत काबुली चना ₹44 प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया गया है जिसकी मौजूदा बाजार दर 65 से 70 प्रति किलोग्राम है
केरल में भारत के पहले महिला व्यापार केंद्र की स्थापना
केरल सरकार ने महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 सितंबर 2019 को भारत के पहले
अंतरराष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र ( IWTC ) की स्थापना की घोषणा की
इसे संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों एसडीजीएस ( SDGS ) की तर्ज पर जेंडर पार्क के तहत स्थापित किया जाएगा
यह केंद्र कोझीकोड में स्थापित किया जाना है इसका उद्देश्य जेंडर पे पेरिटी लैंगिक वेतन समानता को सुरक्षित करना भी है .

0 Comments