Breaking News

Indian Railway important question and answer in hindi,भारतीय रेल परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण जानकारी ,भारतीय रेलवे में प्रथम


Indian Railway important question and answer in hindi



आइये जानते है आज हम हमारे देश की रेलवे व्यवस्था के बारे में जानेंगे कि कब हमारे देश में रेल की शुरुआत हुई , देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन कोनसी है , देश में मेट्रो की शुरुआत कब हुई भारत में सबसे लम्बा रेलवे पुल कहा है , और सबसे लम्बा रेलवे पुल ( Bridge ) कहा है। और भी बहुत कुछ आइये जानते है।



क्या आप जानते है




  • दुबई की मुद्रा कौनसी है ?

  • माइकल शुमाकर का सम्बन्ध किस देश है ?

  • संसद भवन कब बनकर तैयार हुआ ?

  • भारत में पूँजी निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत क्या है ?

  • महमूद गजनवी ने भारत पर प्रथम आक्रमण 1001 ई था तथा अंतिम आक्रमण कब किया था ?




भारतीय रेल




भारतीय रेल एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व में दूसरी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है। भारतीय रेलवे का राष्ट्रीय रेल संग्रहालय नई दिल्ली तथा क्षेत्रीय रेल संग्रहालय मैसूर में है। भारतीय रेल का मूलमंत्र सुरक्षा ,संरक्षा  एवं समय पालन है।16 अप्रेल को रेल दिवस मनाया जाता है , तथा10 -16 अप्रेल को रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। भारतीय रेलवे एक्ट 1890 में पारित हुआ।भारतीय रेलवे में आमदनी का बड़ा जरिया माल भाड़ा है रेलवे भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता संस्थान है। भारतीय रेलवे की स्थापना मार्च 1905 में की गई थी। भारतीय रेल का राष्ट्रीय करण 1950 में हुआ। देश में पहली मेट्रो रेल 24 अक्टूबर 1984 को कोलकाता में दमदम से टॉलीगंज तक तथा दूसरी मेट्रो रेल सेवा दिल्ली में 24 दिसंबर 2002 को शहादरा से तीस हजारी के बीच प्राम्भ हुई।रेलवे सुरक्षा बल (RPF)1882 को गठित हुआ था।  IRCTC का आशय है Indian Railway Catering and tourism corporation होता है। देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस है जो डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी ( 4286 किमी. ) जाती है। रेलवे बजट ,आम बजट से अलग 1924 -25 में एक्वर्थ समिति के सिफारिस पर हुआ।  भारत का सबसे लम्बा प्लेटफ्रॉम उत्तरप्रदेश का गोरखपुर ( 1366 . 33 मि. ) है। सबसे लम्बी रेल सुरंग पीर पंजाल या बनिहाल रेल सुरंग(जम्मू कश्मीर 11. 215 किमी. )है। भारतीय रेलवे में 69 डिवीजन (मंडल )है। भारतीय रेलवे को 17 जोनो में बाटा गया है। भारतीय रेलवे में भर्ती हेतु 21 रेलवे भर्ती बोर्ड है। भारतीय रेलवे के प्रतीक (Logo)में 17 तारे है। भारत में सिर्फ महिलाओ के लिए एकमात्र ट्रैन मुंबई के चर्च गेट से बोरीबली तक चलती है।

भारतीय रेलवे में प्रथम





  • भारत में सर्वप्रथम रेल की शुरुआत 16 अप्रेल 1853 ई में मुंबई से थाणे (34 किमी.) के बीच लार्ड डलहौजी के शासन काल में प्रारम्भ हुई थी।

  • भारत की पहली मोनो रेल मुंबई में 1 फ़रवरी 2014 को प्रारम्भ हुई।

  • देश में प्रथम विद्युत रेल 3 फ़रवरी 1925 को मुंबई से कुरर्ला के बीच चलाई गई थी।

  • डेक्क्न क़्वीन बिजली से चलने वाली प्रथम ट्रैन है।

  •  देश में पहली मेट्रो रेल 24 अक्टूबर 1984 को कोलकाता में दमदम से टॉलीगंज तक चली।

  • प्रथम रेल बजट को जान मथाई ने पेश किया।

  • स्वतंत्र भारत के प्रथम रेल मंत्री आसफ अली थे।

  • देश की प्रथम महिला रेलमंत्री ममता बनर्जी है।

  • राजधानी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 1 मार्च 1969 को दिल्ली और हावड़ा के बीच चली थी।

  • रेल दुर्घटना के कारण इस्तीपा देने वाले प्रथम रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।

  • रेलवे में प्रथम कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण व्यवस्था 15 नवम्बर 1985 को नई दिल्ली में हुआ।

  • सर्वप्रथम वातानुकूलित (A.C.) रेलगाड़ी मुंबई और बड़ौदा  के बीच 1936 में शुरू की गई थी।






Post a Comment

0 Comments