Breaking News

जीन थेरेपी क्या है | जीन चिकित्सा के लाभ | Gene therapy in hindi

जीन थेरेपी क्या है ,जीन चिकित्सा के लाभ ,Gene therapy in hindi

जीन थेरेपी- हमारे शरीर में हजारो बीमारियाँ ऐसी है जो या तो किसी जीन की संरचना में आय विकार के परिणामस्वरूप होती है या फिर किसी आवश्यक जीन की अनुपस्थिति के कारण। जैव प्रौद्योगिकी की सहायता से ऐसी बीमारियों का उपचार अब संभव हो गया है। जीन चिकित्सा के माध्यम से अनुपस्थित अथवा विकृत जीन की पहचान करके उसे काटकर उसकी जगह दोषमुक्त जीन को प्रतिस्थापित कर दिया जाता है।
जीन चिकित्सा के लाभ,जीन चिकित्सा से हानियाँ

जीन थेरेपी Gene therapy in hindi

जीन चिकित्सा के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन विधिया प्रयोग में लाई जाती है -

  1. जीन प्रतिस्थापन
  2. जीन सुधार
  3. जीन ऑग्मेंटेशन
विकृत अथवा दोषमुक्त जीन के स्थान पर विकृतीं जीन को प्रतिस्थापित करने की प्रक्रिया जीन प्रतिस्थापन कहलाती है,जबकि जीन करेक्शन के अंतर्गत जीन में आय आणविक विकारो को थोङा परिवर्तित करके उसे ठीक किया जाता है। कोशिका के अंतर्गत विकृत जीन के साथ एक पूरी तरह से कार्य करने वाले जीन को डाल दिया जाता है जो स्वतंत्र रूप से कार्य करते हुए विकारो को दूर कर देता है ,इस विधि को जीन ऑग्मेंटेशन कहा जाता है।

जीन चिकित्सा के लाभ

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा मेटा -स्टेटिक मेलानोमा का उपचार।
  • माइलॉयड कोशिकाओं को प्रभावित करने वाले रोगो का उपचार।
  • पार्किसन रोग का उपचार।
  • हंटिंगटन कोइया का उपचार।
  • थैलेसेमिया , सिस्टिक फाइब्रोसिस और कैंसर के कुछ प्रकारो का उपचार।
  • चुहिया में सिकल रोग का सफलतापूर्वक उपचान किया गया है।
  • एस. सी. आई. डी. सी. सीवियर कंबाइड डिफिसियेंसी या बबल ब्वाय रोग के उपचार का विकास 2002 में किया गया।

जीन चिकित्सा से हानियाँ

  • यदि अविकसित भ्रूण या बच्चों पर शोध किया जाना हो तो पूर्व सूचनायुक्त सहमति का प्रश्न सामने दिखता है।रोगियों और उनकी भावी पीढ़ी पर जीन चिकित्सा के प्रभावों की दशकों तक निगरानी करनी पड़ेगी।
  • दुरूपयोग होने की संभावना। अतः इन तकनीकों के विकास और प्रसार से पूर्व सावधानीपूर्वक विचार करना होगा।
  • साथ ही वैज्ञानिक अनिश्चितता चिकित्स्कीय जोखिम और दीर्घवधि में अज्ञान प्रभाव जैसे अवरोध भी दृष्टिगत होते है।


Post a Comment

0 Comments