Breaking News

आइये जानते है भारत के राष्ट्रिय चिन्ह प्रतीक चिन्हों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

 भारत के राष्ट्रिय चिन्ह एवं प्रतीक

भारत के राष्ट्रिय चिन्ह (प्रतीक ) के बारे में सबको पता हे की तिरंगा झंडा हमारा राष्ट्रिय ध्वज है लेकिन क्या आपको पता है तिरंगा को किसने बनाया इसकी लम्बाई क्या हे ?भारत सरकार ने इसे कब अपनाया ? राष्ट्र गीत के प्रथम गायक कोन है ?राष्ट्रगीत का अंग्रेजी तथा उर्दू अनुवाद किसने किया ? राष्ट्रगान को सर्व प्रथम कहा गाया गया ?और भी बहुत कुछ आइये जानते है
आइये जानते है भारत के राष्ट्रिय  चिन्ह प्रतीक चिन्हों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

राष्ट्र की अति महत्वपूर्ण जानकरी

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है , जिसकी लंबाई तथा चौड़ाई का अनुपात 3 अनुपात 2 है ! तिरंगा के बीच में एक चक्र है जिसका रंग नीला है तथा जिस में 24 तीलियां हैं, राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया थे ! ध्वज का प्रारूप संविधान निर्मात्री सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया आम लोगों को इसे सम्मान फहराने की अनुमति 26 जनवरी 2002 से प्रदान की गई ! भारत के झंडा गीत विजई विश्व तिरंगा प्यारा की रचना श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद ने की ! शक संवत पर आधारित भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर को 22 मार्च 1957 को अपनाया गया ! राष्ट्रीय कैलेंडर का प्रथम माह चैत्र तथा अंतिम माह फाल्गुन होता है !भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र है जो सारनाथ स्थित सिह स्तंभ में अंकित है ! भारत सरकार ने राष्ट्रीय चिन्ह को 26 जनवरी 1950 को अपनाया ! राष्ट्रीय चिन्ह में देवनागरी लिपि में लिखा सत्यमेव जयते मुंडकोपनिषद से लिया गया है ! राष्ट्रीय चिन्ह के मूल स्थान में 4सिह हैं ,रविंद्र नाथ टैगोर रचित जन गण मन को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रगान स्वीकार किया ,राष्ट्रगान को सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन अध्यक्ष पंडित विष्णु नारायण दत्त ने गाया राष्ट्रगान को रविंद्र नाथ टैगोर ने सर्वप्रथम जनवरी 1912 में तत्वबोधिनी पत्रिका में भारत भाग्य विधाता शीर्षक से प्रकाशित किया तथा 1919 में मॉर्निंग सॉन्ग ऑफ इंडिया के नाम से अंग्रेजी अनुवाद किया राष्ट्रगान गाने में 52 सेकंड लगते हैं बांग्ला साहित्यकार बंकिम चंद्र चटर्जी रचित वंदे मातरम को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगीत स्वीकार किया ! राष्ट्रगीत का प्रथम प्रकाशन 1882 में बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ में हुआ ,राष्ट्रीय गीत को सर्वप्रथम 1896 ईसवी में कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन अध्यक्ष रहीमतुल्ला सयानी में गाया गया राष्ट्रीय गीत की प्रथम गायक पंडित ओमकारनाथ ठाकुर थे जिसकी धुन जदुनाथ भट्टाचार्य ने बनाई है ! राष्ट्रगीत का अंग्रेजी अनुवाद अरविंद घोष तथा उर्दू अनुवाद आरिफ मोहम्मद खान ने किया ! राष्ट्रगीत गाने में 65 सेकंड लगते हैं संसद के अधिवेशन का प्रारंभ जन गण मन से तथा समापन वंदे मातरम से होता है !
srdnews

  • राष्ट्रीय पुष्प कमल है !
  • राष्ट्रीय पक्षी मोर है !
  • राष्ट्रीय पशु बाघ है !
  • राष्ट्रीय फल आम है !
  • राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है !
  • भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन है !

Post a Comment

0 Comments