प्रधानमंत्री मोदी की यूएस यात्रा ( Pradhanmantri Modi ki US Yatra )
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 से 27 सितंबर 2019 तक संयुक्त राज्य अमेरिका यूएसए की यात्रा संपन्न की इसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना तथा भारत को अवसरों की जीवंत भूमि एक विश्वसनीय साझेदार और एक वैश्विक अगुआ के रूप में दर्शाना था.
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के तीन मुख्य स्तंभ थे द्विपक्षीय संबंध, बहुपक्षीय संलग्नता और बहु स्तरीय भागीदारी.
आज हम जानेंगे :-
![]() |
| useful information |
- हावडी मोदी कार्यक्रम
- सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज पर बैठक
- 74 वा यूएन जलवायु कार्रवाई सम्मेलन 2019
- भारत पीएस नेताओं की बैठक
- गांधी स्मरणीय कार्यक्रम
- भारत CARICOM लीडर्स बैठक
- ग्लोबल गोल्कीपर्स अवार्ड
- UNGA का 74 वां सत्र
![]() |
| imp gk |
हावडी मोदी कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन टेक्सास के NRG स्टेडियम में 22 सितंबर 2019 को आयोजित हावडी मोदी कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति में लगभग 50000 लोगों को संबोधित किया .
हावडी मोदी कार्यक्रम अमेरिका की यात्रा पर गए किसी विदेशी नेता के लिए अब तक का सबसे बड़ा जमावड़ा Gathering है .
इसकी मेजवानी टैक्सास इंडिया फोरम TIF द्वाराShared Dreams Bright FUtures थीम के साथ की गई .
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा समाप्त करने के निर्णय और आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई जैसे मुद्दों पर बात की.
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक विशेष व्यक्ति बताया और कार्यक्रम के दौरान अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा भी दिया .
सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज पर बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2019 को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज पर संयुक्त राष्ट्र महासभा UNGA द्वारा पहली बार आयोजित उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित किया .
संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से वर्ष 2025 तक क्षयरोग की समाप्ति के बारे में भारत सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया .
यह बैठक Universal Health Coverage Moving Together to Build a Healthier World मुख्य विषय थीम के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक सार्वभौमिक स्वास्थ कवरेज ( UHC ) की ओर प्रगति को गति देना था .
यह भी देखे स्वदेशी प्रणालियों के साथ ब्रह्मोस का सफल परीक्षण
74वा UN जलवायु कार्यवाही सम्मेलन 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2019 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्यवाही शिखर सम्मेलनको के 74 वे संस्करण को संबोधित किया . इसका मुख्य विषय थीम Climate Action Summit 2019 ;A Race We Can Win ,A Race We Must Win था .
उन्होंने एक वैशिविक समूह कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर CDRI भी लांच किया तथा सयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य राष्ट्रों से इस समूह में शामिल होने का आग्रह किया .
भारत - PSIDS नेताओं की बैठक
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा UNGA के 74वे सत्र से इतर प्रधानमन्त्री मोदी ने 24 सितंबर 2019 को पैसिफिक आईलेंड डेवलपिंग स्टेट्स PSIDS ke नेताओं से भेंट की.
उन्होंने 12मिलियन डालर के लिए अनुदान के आवंटन की घोषणा की तथा साथ ही 150 मिलियन डालर के एक रियायती लाइन आफ क्रेडिट LOC एलओसी की घोषणा भी की .
उन्होंने सभी नेताओं को वर्ष 2020 के पूर्वार्ध में पापुआ न्यू गिनी में होने वाले तीसरे फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलेंड्स को ऑपरेशन FIPIC शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया .
गांधी स्मरणीय कार्यक्रम
![]() |
| useful information |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की स्मृति में भारत द्वारा 24 सितंबर 2019 को आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लिया इस कार्यक्रम का Leadership Matters Relevance of Gandhi in Contemporary Times रखा गया था .
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की छत पर गाँधी सोलर पार्क का उद्घाटन भी किया .इसमें कुल 193 सोलर पैनल है , जो संयुक्त राष्ट्र संगठन के प्रत्येक सदस्य को इंगित करते हैं 50 किलो वाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पार्क के निर्माण पर भारत सरकार ने एक मिलियन डॉलर खर्च किए
भारत में ओल्ड वेस्टबरी में एक यूनिवर्सिटी केंपस को 150 पेड़ों से बना एक गांधी पीस गार्डन भी भेंट किया संयुक्त राष्ट्र यूएन ने भी महात्मा गांधी के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया.
भारत - CARICOM लीडर्स बैठक
प्रधानमंत्री मोदी ने 25 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में UNGA के 74 वे सत्र से इतर कैरीबियन कम्युनिटी एंड कॉमन मार्केट टेलीकॉम समूह के देशों के 14 नेताओं से भी भेंट की.
उन्होंने कैरीकॉम में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए डॉलर 14 मिलियन का अनुदान देने की घोषणा की .
साथ ही सोर, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन से संबंधित परियोजनाओं के लिए डॉलर 150 मिलियन के लाइन ऑफ़ क्रेडिट की घोषणा भी की .
पहली बार आयोजित भारत CARICOM लीडर्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जार्जटाउन ज्ञाना में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की घोषणा भी की .
ग्लोबल गोल्कीपर्स अवार्ड
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 25 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल गोल्कीपर्स अवार्ड से सम्मानित किया .
प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान स्वच्छता के क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान का नेतृत्व करने के लिए दिया गया
UNGA का 74 वां सत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा UNGA का 74
वे वार्षिक सत्र को संबोधित किया .
उनका संबोधन देश में विकास जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होने पर केंद्रित था .
संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल कवि कनियन पुन्गुन्द्र्नार की प्रसिद्ध पंक्ति ‘ याधुम उरे यावारूम केलिर ‘ का भी जिक्र किया ,जिसका अर्थ” हम सभी स्थानों और सभी लोगों के हैं’ है



0 Comments