One liner Gk Question
SRDnews.com अपने पाठकों के लिए रोज करंट अफेयर्स एवं वन लाइनर जीके क्वेश्चन (one liner gk question ) प्रतिदिन उपलब्ध करा रहा है इन प्रश्नों से आपकी अगर कुछ मदद हो जाए तो हमें बहुत खुशी होगी कृपया इन्हें शेयर करें..
![]() |
| one liner gk question |
भारतीय इतिहास
भारत की मूलभूत एकता के लिए " भारतवर्ष " नाम का सर्वप्रथम किस रचना में उल्लेख किया गया ?
उत्तर : - अष्टाध्याई ( पाणिनि )
यजुर्वेद संबंधित है ? उत्तर : - यज्ञ अनुष्ठान कर्मकांड से
बौद्ध ग्रंथ दीपवंश, महावंश से किस साम्राज्य की जानकारी प्राप्त होती है ?
उत्तर : - मौर्यकालीन साम्राज्य
भगवान महावीर स्वामी के जीवन तथा 16 महाजनपदों की जानकारी किस जैन ग्रंथ से प्राप्त होती है ?
उत्तर : - भगवती सूत्र
उत्तर : - न्यूमेस्मैटिक्स ( मुद्राशास्त्र )
मंदिर निर्माण की नागर, बेसर तथा द्रविण शैलियां प्रचलित थी . भारत में मंदिरों का निर्माण किस काल से आरंभ हो चुका था ?
उत्तर : - गुप्त काल
सेल्यूकस का राजदूत इंडिका का रचनाकार मेगास्थनीज किसके दरबार में भारत आया था ?
उत्तर : - चंद्रगुप्त मौर्य
रेडियो कार्बन c-14 विश्लेषण पद्धति के द्वारा हड़प्पा सभ्यता का सर्वमान्य काल कब से कब तक माना जाता है ?
उत्तर : - 2350 से 1750 इ पू. तक
भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से प्राप्त किए गए हैं ?
उत्तर : - हड़प्पा संस्कृति
बोरोबुदुर का बौद्ध स्तूप को विश्व का सर्वाधिक विशाल और अपने प्रकार का एकमात्र स्तूप है, का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर : - शैलेंद्र राजाओं ने
चाणक्य के अनुसार शासक को परामर्श देने के लिए कौन सी दो सभाएं थी ?
उत्तर : - मंत्री सभा और मंत्री परिषद
कुषाण वंशीय कनिष्क ने किस वर्ष से शक संवत आरंभ किया ?
उत्तर : - 78 ईसवी
संगम कालीन प्रसिद्ध रचना तमिल व्याकरण 'तोल्काप्पिय्म ' की रचना किसने की ?
उत्तर : - तोल्काप्पियर ने
ग्वालियर प्रशस्ति में किसे म्लेच्छो का नाशक बताया गया है ?
उत्तर : - नागभट्ट प्रथम
भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम मुस्लिम शासक कौन था ?
उत्तर : - मोहम्मद बिन कासिम
बदायूंनी ने किस के संबंध में लिखा की सुल्तान के मरने पर सुल्तान को उसकी प्रजा से तथा प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गई ?
उत्तर : - मोहम्मद बिन तुगलक
भारत में यूरोपीय कंपनियों के आगमन का क्रम क्या था ?
उत्तर : -पुर्तगाली - डच - अंग्रेज - डेन - फ़्रांसीसी
किस एक्ट के तहत कोलकाता में सर्वोच्च न्यायालय का गठन किया गया ?
उत्तर : - रेग्युलेटिंग एक्ट 1773

0 Comments