Breaking News

budget kya hai | स्वतन्त्र भारत का पहला बजट कब पेश किया गया ?

budget kya hai | बजट क्या होता है ?

बजट शब्द का विकास फ्रेंच शब्द बुजेट bougette से हुआ है जिसका शाब्दिक अर्थ है एक छोटा चमड़े का थैला( बैग) इंग्लैंड के प्रथम प्रधानमंत्री सर रावत वालपोल (1721- 1742) ने अपने वित्तीय विकास के दस्तावेज को चमड़े के एक थैले में रखा हुआ था जब वालपोल ने अपने वित्तीय प्रस्तावों को संसद में प्रस्तुत किया तो लोगों ने मजाक उड़ाया और कहा कि बजट खोला गया द बजट ओपन the budget opened इसके बाद वार्षिक आय-व्यय के प्रस्तावों के लिए बजट शब्द का प्रयोग होने लगा।
interim budget in hindi

budget kya hai

भारतीय बजट प्रणाली 

भारत में बजट प्रणाली की शुरुआत का श्रेय वायसराय केनिंग  को जाता है 1859 में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद में पहली बार एक विशेष सदस्य सर जेम्स विल्सन को वित्त सदस्य के रुप में सम्मिलित किया गया था जेम्स विल्सन ने पहली बार 7 अप्रैल 1860 को वायसराय की कार्यकारिणी परिषद में प्रथम बजट प्रस्तुत किया इसलिए भारत में बजट प्रणाली का संस्थापक जेम्स विल्सन को माना जाता है

संविधान के अनुच्छेद 112 के अंतर्गत प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए जो अप्रैल 1 से 31 मार्च तक चलता है केंद्र सरकार की अनुमानित प्राप्तिओ तथा व्ययों का एक विवरण पार्लियामेंट के सामने रखना आवश्यक होता है इस वार्षिक वित्तीय विवरण (संविधान में बजट के लिए प्रयुक्त शब्द) को केंद्र सरकार का बजट कहा जाता है । राज्य सरकारों की बजट के संबंध में व्यवस्था अनुच्छेद 202 में दी गई है ।
नीचे दिए विडिओ में आप इस जानकारी को देख सकते है 

संघीय बजट की तैयारी और इसे संसद में पेश करने के लिए आर्थिक कार्य विभाग उत्तरदाई है।

राष्ट्रपति द्वारा निर्देशित तिथि पर लोकसभा में बजट पेश की जाती है परंपरागत रूप में प्रत्येक वर्ष फरवरी के अंतिम कार्य दिवस पर बजट लोकसभा में पेश किए जाते हैं ।

नोट:-  यदि वार्षिक संघीय बजट लोकसभा द्वारा पारित नहीं होता है तो प्रधानमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र पेश कर देता है।

प्रारंभ में रेल बजट और आम बजट को एक साथ ही प्रस्तुत किया जाता था लेकिन 1921 में नियुक्त आकवर्थ कमेटी की सिफारिशों के आधार पर 1924 में यह निर्णय लिया गया कि रेल बजट को आम बजट से अलग प्रस्तुत किया जाए और 1925 में पहली बार रेल बजट को अलग से पेश किया गया और  तभी से रेल बजट को आम बजट से अलग प्रस्तुत किया जाने लगा लेकिन 2017 में भाजपा सरकार ने रेल बजट को आम बजट के साथ पेश करने का निर्णय लिया और 2017 के रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश किया ।

स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पहले वित्तमंत्री आर के षणमुखं शेट्टी द्वारा पेश किया गया था । यह बजट 15 अगस्त 1947 से 31 मार्च 1948 तक के 7:30 माह की अवधि के लिए था ।

जॉन मथाई को वर्ष 1950 में भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश करने का गौरव प्राप्त हुआ।

जवाहरलाल नेहरू ने वर्ष 1958-59 का बजट पेश किया और बजट को पेश करते हुए उन्होंने घोषणा की थी कि अगले वर्ष से बजट 28 फरवरी के दिन ही पेश किया जाएगा ।

भारत में अभी तक( वर्ष 2013) सबसे अधिक बार बजट पेश करने वाले वित्तमंत्री मोरारजी देसाई थे । उन्होंने कुल 10 बजट पेश किए जबकि पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री के रूप में 8 बजट पेश किए ।

वित्तमंत्री के रूप में वर्ष 1991 में डॉ.मनमोहन सिंह ने देश में आर्थिक उदारीकरण की नीति लागू करने की घोषणा की।

अंग्रेजों ने भारत के लिए बजट पेश करना शुरू किया तो उसके लिए शाम के 5:00 बजे का समय रखा था लेकिन 1999 में राजग सरकार के वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पेश करने का समय दिन के 11:00 बजे कर दिया।

 25 फरवरी 1992 में भारत में पहली बार रेल बजट और 29 फरवरी 1992 को सामान्य बजट का टेलीविजन पर प्रसारण हुआ था ।

भारत में बजट सामान्यतः निम्नलिखित अनुमानों को व्यक्त करता है।

  1.  विगत वर्ष के वास्तविक प्राप्तियां  तथा व्यय 
  2. चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान और संशोधित अनुमान 
  3. आगामी वर्ष के प्रस्तावित बजट अनुमान , इस प्रकार भारत में बजट प्रस्तुतीकरण का संबंध 3 वर्षों के आंकड़ों में होता है। 

Post a Comment

0 Comments