वेल बीइंग बजट का क्या अर्थ है
न्यूजीलैंड सरकार द्वारा 30 मई 2019 को विश्व में पहली बार वेल बीइंग बजट पेश किया गया वेल बीइंग बजट में एक बड़ा हिस्सा बाल गरीबी मानसिक स्वास्थ्य और घरेलू हिंसा रोकने के लिए सुरक्षित रखा गया है । इस तरह न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश बन गया है जिसने बजट में आर्थिक विकास को प्राथमिकता ना देते हुए लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी है उल्लेखनीय है कि भूटान विश्व का ऐसा प्रथम देश है जहां विकास मापने हेतु खुशी को आधार बनाया तथा वर्ष 2008 में नागरिकों की खुशियां मापने हेतु ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस इंडेक्स लाया गया था
युविका क्या है?yuwika kya hai
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्कूली बच्चों के लिए मार्च 2019 में एक विशेष कार्यक्रम युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युविका की शुरुआत की इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरिक्ष गतिविधियों के उभरते हुए क्षेत्र में युवाओं को दिलचस्पी पैदा करने के साथ उन्हें अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष के इस्तेमाल के बारे में बुनियादी ज्ञान देना है उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक राज्य केंद्र शासित प्रदेश के 3 छात्रों को चयन करने का प्रस्ताव है ।
कामी रीता क्या है कामी रीता के बारे में बताइए
नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शर्मा ने 21 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी लगभग 8848 से 8850 मीटर ऊंची चोटी पर 24 बार चढ़ने का रिकॉर्ड दर्ज कराया कामी वर्ष 1994 में पहली बार 25 वर्ष की आयु में इस चोटी पर पहुंची थी उल्लेखनीय है कि 50 वर्षीय कामी सोलुखूंबु जिले के थामें गांव में रहने वाले हैं वह माउंट एवरेस्ट के साथ-साथ के -2 चो-ओयू लोस्टे और अन्नपूर्णा की भी चढ़ाई कर चुके हैं ।
मसाला बॉन्ड क्या है मसाला बांड से क्या समझते हैं
मसाला बॉन्ड रुपए नामित बॉन्ड है जिसके माध्यम से भारतीय संस्थान विदेशी बाजारों से विदेशी मुद्रा के स्थान पर रुपए में धन जुटा सकती है मसाला बॉन्ड मूल रूप से स्थानीय मुद्रा में विदेशी निवेशकों से धन जुटाने के लिए कारपोरेट द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला ऋण साधन है । केरल के मुख्यमंत्री पिनरेड वियजन ने मई 2017 में केरल इन्फ्राट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड RllFB आदि के माध्यम से लंदन स्टॉक एक्सचेंज में मसाला बॉन्ड को जारी करने हेतु सूचीबद्ध किया । इसका उद्देश्य राज्य के राजस्व से बाहर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन जुटाना है। ऐसा करने वाला केरल भारत का पहला राज्य बन गया है
0 Comments