कमकासुर के प्रसिद्ध श्री हनुमानजी,Kamkasur ke hanumaan ji
kamkasur ke hanuman ji - क्या आपको पता है Kamkasur ke hanuman जी के बारे में श्री राम दूत कमकासुर वाले हनुमान जी लीला और महिमा बहुत निराली है ,इनके दर्शन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है , आइये विस्तार से जानते है दुख हर्ता सुख कर्ता श्री कमकासुर वाले प्रशिद्ध हनुमान जी के बारे में ।
![]() |
| Kamkasur ke hanumaan ji |
फिर एक दिन मैं उधार मांगने अपने एक रिश्तेदार के यहां छिंदवाड़ा गया हुआ था । मुझे वहां कुछ पैसे नहीं मिले और बचे हुए मेरे पैसे वह भी खर्च हो गए मैं निराश होकर छिंदवाड़ा से सिवनी वापस आने लगा । रास्ते में कोहका गांव में मेरा काम था तो मैं वहां गया शाम हो चुकी थी । मैं वहीं से कच्चे मार्ग से सिवनी की ओर आने लगा अंधेरा हो चुका था । और अचानक से मेरी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया वहां एक बच्चा दिखा मैंने उससे पूछा यह कौन सा गांव है तो उसने कमकासुर नाम बताया और वहां से चला गया मैं उस गांव से दूर था एक खेत के पास ।
कमकासुर वाले हनुमान जी
वहां एक घर जैसा था ,जहा लाइट जल रही थी । तो मैं उस खेत के उस घर में गया सोचा उनसे कुछ मदद मिल जाएगी । वहां जा कर देखता हूं तो वह घर नहीं था बल्कि हनुमान जी का मंदिर था। मेरे मन में निराशा आई कि घर कैसे जाऊंगा मैं फिर सोचा यही रुकता हूं थोड़ी देर , भगवान ही कुछ करेंगे घर में फोन लगा दिया कि मैं लेट घर पहुँचूंगा । दिमाग खराब था तो ज्यादा बात ही नहीं किया और फोन काट दिया। उस मंदिर में छोटे से बाल रूप हनुमान जी की मूर्ति है उनके दर्शन किया और मैंने देखा वहां मंदिर में बहुत कचरा डला हुआ है ।और वहां बीड़ी सिगरेट के जले हुए टुकड़े पड़े हुए हैं ।मैंने बोला यहां पर दुष्टो की कमी नहीं है ।और वहां रखी झाड़ू से वहां की सफाई करने लगा ।
वहां कई दिनों से सफाई नहीं हुई थी वहां का कचरा देखकर लग रहा था । मैं उस रात को वहां झाड़ू लगाया और कचरा को एक प्लास्टिक में भर के बाहर फेंकने गया मैंने जहां कचरा फेका वहां एक बड़ी सी बोतल पड़ी हुई थी मुझे याद आया मेरी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया है तो यह बोतल काम आ जाएगी ।मैंने जैसे ही उसको उठाया मेरी आंख खुली की खुली रह गई मुझे उस बोतल में पेट्रोल जैसा लगा। उस बोतल में पेट्रोल था ,मुझे विश्वास नहीं हुआ मैं मंदिर के अंदर गया और बार बार उसको सूँघकर देखा और वह सच में पेट्रोल था ।मैं खुशी से झूम उठा और भगवान को धन्यवाद किया मेरे पास जो पैसे बचे हुए थे ₹50 जो पेट्रोल के लिए थे वह मैंने बजरंगबली को ही दे दिया और राम नाम का जाप करके वहां से निकल गया।
महिमा न्यारी है हनुमान जी की
गाड़ी में पेट्रोल डाला बजरंगबली का चमत्कार उनका जादू मुझे देखने को मिला गाड़ी स्टार्ट हो गई । मैं कमकासुर वाले हनुमान जी की कृपा से घर पहुंचा मेरे अंदर बजरंगबली की छवि और मेरे अंदर खुशी ही खुशी छा गई कमकासुर वाले हनुमान जी की कृपा से मेरी पत्नी की तबीयत भी ठीक हो गई और देखते ही देखते मेरे और मेरे घर के हालात बदल गए मैं वहां पर अपने परिवार के साथ दर्शन करने भी गया ।
कमकासुर वाले हनुमान जी का चमत्कार ऐसा हुआ आज मैं करोड़पति बन गया हूं । मेरी कई गाड़ियां है ,जबलपुर शहर में मेरा घर है और यहां पर मेरी 5 निजी दुकान है । एक स्टोन क्रेशर है ,और भी बहुत कुछ दिए हैं भगवान । श्री हनुमान जी की असीम कृपा से मेरे घर पर खुशियां ही खुशियां है ।आप सभी लोगों को भी कमकासुर जा कर कमकासुर वाले हनुमान जी की सेवा और दर्शन करना चाहिय । जय श्री राम……….
कहा है हनुमान जी का मंदिर
मध्यप्रदेश के seoni सिवनी जिले से 17 किलो मीटर दूर एक बहुत ही सुंदर कमकासुर नाम का एक गांव है , इस गांव के नाम को लेके बहुत सारी मान्यता है ।इस गांव का नाम कमकासुर नही था , इस गांव नाम - गांव के बीचों बीच स्थित श्री कामेश्वर महादेव के नाम से था।इसे पहले कामेश्वर धाम गांव के नाम से जाना जाता था । लेकिन बोलचाल की भाषा मे कामेश्वर से यह कमकासुर बन गया ।और इस गांव को कमकासुर के ही नाम से जाना जाता है ।
Kamkasur ke hanuman ji
आइये जानते है श्री हनुमानजी के बारे में कमकासुर के हनुमान जी का मंदिर गांव से एक किलोमीटर दूर ग्राम देवी के मंदिर के पास स्थित है , श्री हनुमानजी का बहुत प्रसिद्ध है । यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है श्री हनुमान इस मंदिर के बहुत सारे चमत्कार प्रसिद्ध है । कमकासुर की पावन भूमि से कई संतो का जन्म हुआ है । इनमे से एक बहुत महान संत है श्री शंकराचार्य जी के शिष्य श्री केवल्या नंद ब्रह्मचारी जी इनकी जन्म भूमि है कमकासुर गांव । श्री ब्रह्मचारी जी अभी झारखण्ड के विश्व कल्याण आश्रम में माँ त्रिपुर सुंदरी की सेवा कर रहे है
![]() |
| विश्व कल्याण आश्रम |
शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं कमकासुर वाले श्री हनुमान
अजर-अमर हैं हनुमान. अपने भक्तों पर कृपा करते हैं और उनके सारे कष्ट संकटमोचन हर लेते हैं. वह महावीर भी हैं और हर युग में अपने भक्तों की समस्याओं का समाधान करते हैं. माना जाता है कि हनुमान एक ऐसे देवता है जो थोड़ी-सी प्रार्थना और पूजा से ही शीघ्र प्रसन्न हो जाते है. मंगलवार और शनिवार हनुमान जी के पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन हैं.
हर लेते हैं सारे संकट
हनुमान चालीसा में लिखा हुआ है कि संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमरे हनुमत बलवीरा. जी हां यह अटल सत्य है. भूत पिसाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे. जी हां यह भी अटल सत्य है, जैसे- राम नाम की महिमा अपरम्पार मानी जाती है. ठीक वैसे ही श्री हनुमान जी के नमो की महिमा अनंत फलदाई मणि गई है
अगर आप अपनी परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं तो जानिए कैसे करें महाबली को प्रसन्न….
जैसा कि रामचरित मानस में लिखा हुआ है कि कलयुग केवल नाम आधारा सुमरि-सुमरि नर उतरहीं पारा और यह भी माना जाता है कि कलयुग में हनुमान ही सबसे प्रभावशाली देवता हैं. उनका नाम सुमरने से ही आप सारे काम बन जाएंगे.प्रभु श्री राम के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा से ही हनुमान जी को अष्टसिद्धियों और नवनिधियों का वरदान मिला है. ये वही अष्टसिद्धियां और नव निधियां हैं जो कलयुग में हनुमान उपासकों के कल्याण का काम करती हैं. कलयुग में राम भक्त हनुमान के द्वादश यानि बारह नामों का स्मरण किया जाये तो सारी तकलीफें, समस्याएं, व्याधियों को हर लेते हैं हनुमान.
आइये जानते है श्री हनुमान जी के 12 नमो के बारे में
- हनुमान
- अंजनीसुत
- वायुपुत्र
- महाबल
- रामेष्ट
- फाल्गुनसखा
- पिंगाक्ष
- अमितविक्रम
- उदधिक्रमण
- सीताशोकविनाशन
- लक्षमणप्राणदाता और
- दशग्रीवदर्पहा
महाबली बजरंग के इन नामों का उच्चारण करने से आपकी कई वर्षों से चली आ रही परेशानियां पल भर में छूमंतर हो जाएंगी. आइए अब जानते हैं कि संकटमोचन हनुमान के नामों का किन समस्याओं में कब और कैसे स्मरण करना चाहिए…
दीर्घायु पाने के लिए
रोजाना सुबह सोकर उठने के साथ ही बिस्तर पर बैठे-बैठे इन बारह नामों को ग्यारह बार बिना रूके उच्चारण करने से आप दीर्घायु होंगे. इसके अलावा आपके ऊपर आने वाली शारीरिक समस्याओं का भी निदान होगा.
धनवान बने रहने के लिए
हनुमान के इन नामों की महिमा वैसे तो अनंत है, लेकिन दोपहर के समय अपने ऑफिस, घर या दुकान में बैठकर भी इन बारह नामों का स्मरण करने वाले भक्त के जीवन में पैसे की कोई कमी नहीं रहती. इसके अलावा रूका हुआ धन वापस मिलता है और हनुमान के ये बारह नाम कर्ज से भी मुक्ति दिलाते हैं.
भय और शत्रु से करते हैं रक्षा
यदि आपके जीवन में ज्ञात-अज्ञात भय बना रहता है या आपके शत्रु आप पर हावी हो रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए संजीवनी बूटी का काम करेंगे हनुमान जी के ये बारह नाम. ऐसे लोगों को रात को सोने से पहले इन बारह नामों का जाप करना चाहिए. हनुमान के इन बारह नामों का नियमित रूप से जाप करने से उनकी कृपा आपके ऊपर रूप विशेष से बनी रहती है.
हनुमान जी की उपासना अत्यंत प्रभावशाली क्यों मानी जाती है?
- हनुमान जी कलयुग के सबसे प्रभावशाली देव माने जाते हैं.
- माना जाता है कि हनुमान जी चिरंजीवी हैं और आज भी जीवित हैं.
- अपनी अद्भुत और कठोर भक्ति के कारण इनको अष्टसिद्धि और नवनिधि का वरदान मिला है.
- इसी वरदान और अपने ईष्ट श्रीराम की कृपा के कारण हनुमान जी अपने भक्तों के कष्ट हरने में सक्षम हैं.
- इनकी उपासना तुरंत फलदायी होती है और हर तरह के संकट का नाश करती है.
- हनुमान जी की उपासना में एक तरीका इनके द्वादश (बारह) नाम के पाठ का भी है.
Kamkasur ke hanumaan ji|कमकासुर के प्रसिद्ध श्री हनुमानजी
एक बार दर्शन के लिए आपको कमकासुर जरूर जाना चाहिए वहा के हनुमान जी के दर्शन पाकर आप सुखद आनंद मंगल जीवन महसूस करेंगे आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी इस पोस्ट को भी अधिक से अधिक लोगो तक शेयर करे ताकि भगवान् के धाम की जानकारी सबको मिल सके


0 Comments