Breaking News

अरुण जेटली के नाम से जाना जाएगा फ़िरोज़शाह कोटला स्टेडियम


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया है.




स्टेडियम का नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा, जिसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा, जिसकी पहले घोषणा की जा चुकी है.




डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि अरुण जेटली के सहयोग और प्रोत्साहन से कई खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया है.




अब इस मैदान को अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इस मैदान का नाम बदलने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू भी हिस्सा लेंगे। इसी समारोह में इस स्टेडियम का नाम बदले जाने की घोषणा की जाएगी।




डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि जिस इंसान के संरक्षण में इस स्टेडियम को फिर से बनाया गया उसके नाम पर स्टेडियम का नाम होने से क्या बेहतर हो सकता है। रजत शर्मा ने आगे कहा कि वो अरुण जेटली का समर्थन और प्रोत्साहन ही था जिसकी वजह से टीम इंडिया को विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा और रिषभ पंत जैसे खिलाड़ी मिले।




फिरोजशाह कोटला स्टेडियम को नया स्वरूप देने वाले जेटली के अध्यक्ष रहते ही गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, शिखर धवन, इशांत शर्मा और आकाश चोपड़ा जैसे दिल्ली के कई क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके। अंतरराष्ट्रीय ही नहीं घरेलू क्रिकेटरों के निजी कामों के लिए भी उपलब्ध रहने वाले जेटली ने 2014 में मोदी सरकार में वित्त मंत्री बनने के बाद खुद को आधिकारिक तौर पर क्रिकेट राजनीति से अलग कर लिया था लेकिन इसके बावजूद बीसीसीआइ व डीडीसीए के चुनाव में ही नहीं भारतीय क्रिकेट के नीतिगत फैसलों में उनका दखल सबसे ज्यादा था।

Post a Comment

0 Comments