Breaking News

सात राज्यों में सामान्य वर्ग के पिछड़े लोगो के लिए आरक्षण/अफ्रीकी संघ (African Union) के बारे में जानकारी/Current affairs daily update in hindi/kya aap jaante hai

Current affairs daily update in hindi 

नमस्कार दोस्तों आपके लिए आज की पोस्ट में लाया हु कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और daily update करंट अफेयर्स जो आपको करेंगे update वह हर खबर से जो आपके लिय महत्वपूर्ण है क्योकि "कामयाबी ही हमारा लक्ष्य है " और srdnews.com एक छोटा सा प्रयास है आपके लिय अगर हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो कमेन्ट जरूर करे और आप हमे सुझाव जरूर दे जिससे हमारा होसला बड़ते रहे ,तो आइये जानते है -
kya aap jaante hai  by srdnews

क्या आप जानते है -

 हमेशा की तरह में आपसे पूछता हु ताकि मुझे भी पता चलते रहे कि आप कितने update रहते है 
  1. राष्ट्रीय गीत को सर्वप्रथम कब गाया गया था ?
  2. महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता किसने बनाया था ?
  3. राज्यों के मध्य उत्पन्न विवाद की जांच कर्नेताथा निपटने के लिय सलाह कौन देता है ?
  4. किसी देश के रहन -सहन के स्तर को किस्से दर्शाते है ?
  5. ऐसा कौनसा देश है जहा एक भी मरुस्थल नहीं है ?
  6. आइसलैंड के संसद को क्या कहा जाता है ?
  7. अंतर्राष्ट्रीय परिषद् की बैठक एक वर्ष में कितने बार होती है ?
  8. भारत में कौनसी नदी डेल्टा नहीं बनाती ?
  9. चट्टानों में गर्म तथा तरल पदार्थ क्या कहलाता है ?
  10. देश में आपातकाल अब तक कितने बार लग चुका है ?

सात राज्यों में सामान्य वर्ग के पिछड़े लोगो के लिए आरक्षण

असम सरकार ने 22 जनवरी 2019 को सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो के लिय सरकारी नौकरियो व शिक्षण संस्थानों में 10% आरक्षण को स्वीकृति दी ,जिससे असम यह प्रावधान लागू करने वाला देश का सातवा राज्य बन गया असम से पहले गुजरात ,उत्तरप्रदेश ,उत्तराखंड ,हिमांचल प्रदेश ,तेलंगाना ,और आंध्र प्रदेश राज्यों में यह प्रावधान लागू हो गय है। ध्यातव्य है की संसद ने 9 जनवरी 2019 को सामान्य वर्ग के गरीबो को सरकारी नौकरीओ और शिक्षण संस्थानों में 10 %आरक्षण देने से जुड़ा 124 व संविधान संशोधित विधेयक पारित कर दिया था।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष नियुक्त :-srdnews Current affairs daily update

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को हाल ही में अफ्रीकी संघ (African Union) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इथियोपिया में आयोजित अफ्रीकी संघ के शिखर सम्मेलन में अल-सीसी को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। उनसे पूर्व पहले रवांडा के राष्ट्रपति  पॉल कागामे अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष पद पर आसीन थे।  यह प्रयास लगाया जा रहा है कि मिस्र के राष्ट्रपति महाद्वीप में चल रहे सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने के लिए कार्य कर सकते है। गौरतलब है कि वर्ष 2002 में अफ्रीकी संघ की स्थापना के बाद मिस्र को पहली बार अध्यक्ष पद प्राप्त हुआ है।

अफ्रीकी संघ (African Union) के बारे में जानकारी

अफ्रीकी संघ (AU) एक महाद्वीपीय संघ है, जिसमें अफ्रीका महाद्वीप के 55 देश शामिल हैं, जिसमें अफ्रीका में स्थित यूरोपीय संपत्ति के विभिन्न क्षेत्र हैं , इस ब्लॉक की स्थापना 26 मई 2001 को अदीस अबाबा, इथियोपिया में हुई थी और 09 जुलाई 2002 को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया गया था। अफ़्रीकी संघ का इरादा 32 सांकेतिक सरकारों द्वारा अदीस अबाबा में स्थापित अफ्रीकन यूनिटी (OAU) के संगठन की जगह लेना है अफ़्रीकी संघ के सबसे महत्वपूर्ण फैसले अफ्रीकी संघ की विधानसभा द्वारा किए जाते हैं, जो इसके सदस्य राज्यों के राज्य और सरकार के प्रमुखों की एक अर्द्ध वार्षिक बैठक है अफ्रीकी संघ का सचिवालय, अफ्रीकी संघ आयोग, अदीस अबाबा में स्थित है इसका उद्देश्य अफ्रीकी देशों के बीच एकता को मज़बूत करना है  इसकी अधिकारिक भाषाएँ अरबी, फ़्रांसिसी, अंग्रेजी, पुर्तगाली, सोमाली, स्पेनिश, स्वाहिली तथा अफ्रीकी भाषाएँ है।

अफ्रीकी संघ के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं-

  •  सदस्य देशों के बीच एकता को मज़बूत करना।
  •  सदस्य देशों की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता तथा स्वतंत्रता की सुरक्षा करना।
  •  महाद्वीप में राजनीती, सामाजिक तथा आर्थिक को बढ़ावा देना।
  •  अफ्रीकी महाद्वीप तथा लोगों के हितों की सुरक्षा करना।
  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
  •  महाद्वीप में शांति, सुरक्षा तथा स्थायित्व को बढ़ावा देना।
  • लोकतंत्र तथा सुशासन को बढ़ावा देना।

Post a Comment

0 Comments