2019 के चर्चित व्यक्ति
आइये जानते है 2019 के कुछ महत्व पूर्ण व्यक्तियों के बारे में ,जो काफी दिनों तक एक चर्चा का विषय बने है। यह जानकारी परीक्षा हेतु उपयोगी है। हम जानेंगे केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई के विशेष निदेशक के रूप में राकेश अस्थाना का कार्यकाल किस के साथ उनके झगड़े के बाद समाप्त कर दिया गया था और भी जानकारी आइये जानते है
ऋषि कुमार शुक्ला
केंद्र सरकार ने 2 फरवरी 2019 को ऋषि कुमार शुक्ला को केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई (CBI) के निर्देशक के रूप में नियुक्त किया । मध्य प्रदेश कैडर 1983 बैच के भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस (IPS) अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला इससे पहले मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीजीपी (DGP)थे उन्होंने इस पद पर आलोक कुमार वर्मा का स्थान लिया तथा उनकी नियुक्ति 2 वर्ष के लिए की गई है।
जी अशोक कुमार
वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने 30 जनवरी 2019 को भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने 1 जुलाई 1982 को भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव शाखा में कमीशन प्राप्त किया था। वह सैनिक स्कूल (अमरावती नगर )और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (खड़कवासला पुणे )के पूर्व छात्र रह चुके हैं । वर्ष 1989 में कोच्चि में नौवहन और संचालन में विशेषज्ञता प्राप्त करने के बाद से वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार भारतीय नौसेना के नीलगिरी ,रणवीर और विक्रांत जहाजों में नौवहन अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
पुनीत गोयनका
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड(ZEEL) के एमडी (MD)और सीईओ(CEO) पुनीत गोयंका को 30 जनवरी 2019 को ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया बीएआरसी (BARC india)इंडिया का नया चेयरमैन चयनित किया गया। पुनीत गोयंका बीएआरसी इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष थे , जिन्होंने इस टीवी व्यूअरशिप कंपनी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । ध्यातब्य है कि बीएआरसी इंडिया हितधारक निकायों और स्थापित एक संयुक्त उद्योग कंपनी है जो ब्रॉडकास्टर विज्ञापन दाता और विज्ञापन व मीडिया एजेंसियों को प्रतिनिधित्व करती है।
रवनीत गिल
भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने 24 जनवरी 2019 को रवनीत गिल की निजी क्षेत्र के यस बैंक के अगले प्रबंध निदेशक एमडी (MD)एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ (CEO) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी। रवनीत गिल ने इस पद पर राणा कपूर का स्थान लिया जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2019 को पूरा हो गया । यस बैंक भारत का चौथा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है । इसकी स्थापना वर्ष 2019 में राणा कपूर और अशोक कपूर द्वारा की गई थी यह मुख्य रूप से कारपोरेट बैंक के रूप में कार्य करता है।
राकेश अस्थाना
पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना को 18 जनवरी 2019 को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो बीसीएएस(BCAS) का महानिदेशक नियुक्त किया गया । केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई के विशेष निदेशक के रूप में राकेश अस्थाना का कार्यकाल सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के साथ उनके झगड़े के बाद समाप्त कर दिया गया था । गुजरात कैडर 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को 1 फरवरी 2017 को सीबीआई में विशेष निदेशक बनाया गया था।
संजय जैन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 16 जनवरी 2019 को वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन को एडीशनल सॉलीसीटर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया संजय जैन की नियुक्ति 30 जून 2020 तक के लिए की गई है। ध्यातब्य है कि एडीशनल सॉलीसीटर जनरल केंद्र सरकार का तीसरा बड़ा विधि अधिकारी होता है जो सॉलीसीटर जनरल की सहायता करता है । इस पद का संविधान में कोई जिक्र नहीं है तथा इसकी नियुक्ति लॉ ऑफीसर एक्ट 1987 के अंतर्गत की जाती है।
कुमार राजेश चंद्र
केंद्र सरकार ने 8 जनवरी 2019 को कुमार राजेश चंद्र की सशस्त्र सीमा बल एसएसबी का महानिदेशक नियुक्त किया वह 31 दिसंबर 2021 तक इस पद पर रहेंगे बिहार कैडर 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारी कुमार राजेश चंद्र इससे पहले नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो बीसीएएस के महानिदेशक थे। उन्होंने इस पद पर एसएस देशवाल का स्थान लिया जो एसएसबी के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे । सशस्त्र सीमा बल एसएसबी भारत का एक अर्ध सैनिक बल है जो नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करता है।
प्रमोद कुमार सिंह
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सीसीआई(CCI) द्वारा 1 जनवरी 2019 को प्रमोद कुमार सिंह को अपना सचिव नियुक्त किया गया .। इससे पहले वह सीसीआई में सलाहकार विधि के रूप में कार्यरत थे । (CCI) का सचिव सभी वैज्ञानिक सूचनाओं को बनाने या प्राप्त करने तथा आयोग व सरकार से पूर्व अनुमोदन के साथ किसी भी विदेशी एजेंसी या अन्य एजेंसी के साथ ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने सहित किसी भी औपचारिक संबंधों में प्रवेश करने के लिए आयोग के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेगा ध्यातव्य है कि सीबीआई की स्थापना वर्ष 2003 में एकाधिकार और प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार आयोग को प्रतिस्थापित करने के लिए की गई थी ।

0 Comments