MP current affairs in hindi
मध्यप्रदेश का 52 वा जिला बनेगा निवाड़ी -टीकमगढ़ जिले का निवाड़ी मध्यप्रदेश का 52 वा जिला होगा। टीकमगढ़ जिले की सम्पूर्ण तहसील निवाड़ी ,ओरछा एवं पृथ्वीपुर को समाहित करते हुए नए जिले निवाड़ी का सृजन किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा वर्तमान टीकमगढ़ जिले से निवाड़ी ,ओरछा एवं पृथ्वीपुर तहसील को अपवर्जित करते हुए निवाड़ी जिले में समाहित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से 60 दिन की अवधि में इस संबंध में आपत्ति एवं सुझाव लिखित रूप से आमंत्रित किये गए है।
मोहनपुरा सिंचाई परियोजना राष्ट्र को समर्पित
प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश राज्य में मोहनपुरा सिंचाई परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। यह परियोजना राजगढ़ जिले में कृषि भूमि की सिंचाई को सुविधा प्रदान करेगी यह परियोजना क्षेत्र के गांवो को पीने का पानी भी उपलब्ध कराएगी।
मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट बिजली बिल छूट योजना ' संबल ' लांच की
मध्यप्रदेश सरकार गरीबो और मजदूरों के परिवारों के लिए एक उत्कृष्ट बिजली बिल छूट योजना और सब्सिडी वाली बिजली योजना सम्बल लांच की है। इस योजना के तहत ,गरीबी रेखा से नीचे ( बी.पि.एल. )परिवारों को प्रति मोह 200 रूपये की लागत से बिजली प्रदान की जायगी। राज्य में सम्बल योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 83 लाख मजदूर पंजीकृत है। इस योजना के तहत 5179 करोड़ रूपये के बिजली बिल को छूट दी जायगी।
मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना लागू
मध्यप्रदेश में प्रधानमन्त्री राष्ट्रिय स्वास्थ सुरक्षा मिशन की आयुष्मान भारत योजना 15 अगस्त 2018 से लागू की जायगी। राज्य सरकार ने इस योजना के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ एजेंसी के साथ समझौता पर हरताक्षर किया है। इस योजना से राज्य में 5.5 करोड़ से अधिक सदस्यों के लाभान्वित होने दावा किया जा रहा है। इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के परिवारों और खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के पात्रता पर्ची वाले सभी परिवारों को भी दिया जायगा। इस योजना का लाभ शासकीय और निजी चिकित्सालयों के माध्यम से कैशलेस रूप से दिया जायगा। इससे शासकीय अस्पतालों को उन्नत किया जा सकेगा और निजी स्वास्थ सेवा प्रदाताओं की उपलब्धता भी बढ़ेगी। योजना के लागू होने पर प्रदेश के नागरिको पर उपचार पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। योजना में सामाजिक ,आर्थिक और जातीय जनगणना के आधार पर वंचित श्रेणी के 84 लाख परिवारों को शामिल किया गया है।
मध्यप्रदेश सरकार जिला ब्रांड राजदूत के रूप में लड़कियों की नियुक्ति करेगी
मध्यप्रदेश में राज्य सरकार लड़कियों को जिला ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त करेगी जिन्होंने बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धिया दर्ज की है। बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ भारत सरकार का एक निजी अभियान है जिसका उद्द्येश्य जागरूकता पैदा करना और लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं की दक्षता में सुधार करना है। यह योजना 100 करोड़ रूपये के शुरूआती वित्त पोषण के साथ शुरू की गई थी।
0 Comments