Breaking News

World Environment day / 5 jun/ पर्यावरण तथा उसकी परिभासा / 5जून / पर्यावरण जर्नल नालेज /


आइये जानते आज पर्यावरण (Environment) के बारे में   :-
पर्यावरण :-   पर्यावरण दो शब्द  से मिलकर  बना है - "परि"  जो हमारे  चारो ओर  है , " आवरण " जो हमें घेरा हुआ है  पर्यावरण कहलाता है।  हमारे चारो ओर  फैले आवरण को पर्यावरण कहते है। 

यह परिभाषा  हमने कही न कही  पढ़ी ही है , और हमें पर्यावरण के बारे में बहुत कुछ पता भी  है 
 जैसे : - पर्यावरण दिवस  यह  5  जून को मनाया जाता है  (World Environment Day ) के रूप में पूरी दुनिया इस दिन  पर्यावरण दिवस मनाती है।  इसकी शुरुआत  की घोषणा संयुक्त राष्ट्र  ने  1972  में की थी।  5  जून  1974   को पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया था। 
इस साल भी पर्यावरण दिवस मनाया गया  था  जिसकी थीम ( विषय )  " प्लास्टिक  प्रदूषण  की समाप्ति "
अब हम पर्यावरण के बारे में कुछ विस्तार से जानते  यह जानकारी परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण है।  लेकिन कुछ जानने से पहले !
क्या आप जानते है ?
  •  ओजोन परत को नष्ट करने वाली गैस कोनसी है ?
  • सौर  विकरण  कितने प्रतिशत पृथ्वी पर पहुँचता है  ?
  • ग्रीन हाउस गैसे  कौनसी है ?
  • समुद्र जल में क्या पाया जाता है ?
  • वायुमंडल की सबसे निचली परत कौनसी है ?
 पृथ्वी के चारो फैले गैसीय  आवरण  को वायुमंडल कहते है।  वायुमंडल का दाब बैरोमीटर से मापा जाता है।  वायुमंडलीय   दाब का  SI  मात्रक  बार (BAR)  है।  गैसों का मिश्रण ( नाइट्रोजन -78 % ,ऑक्सीजन -21 %, तथा कार्बन -0. 03 % ) वायु है।  वायुमंडल में विद्यमान अक्रिय गैस आर्गन है।
भारत की जलवायु  उष्ण कटिबंधीय  है ,वातावरण  तथा जीवमंडल के बीच का सम्बन्ध  पारिस्थतिकी कहलाता है।  वायुमंडल की सबसे निचली पार्ट क्षोभमंडल है।  वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत बर्हिमंडल है। क्षोभमंडल की मोटाई में वृद्धि  ग्रीष्म ऋतू  में होती है।  मौसमी घटनाय  क्षोभमंडल में घटती है।
हमारे जो हवाई  जहाज और हेलीकाप्टर है यह  वायुमंडल के समताप मंडल से उड़ते है।
वायुमंडल में जल की उपलब्धि आद्रता कहलाती है।  सूर्य से आने वाली पराबैगनी किरणों को ओजोन परत  अवशोषित करलेती  है।
पृथ्वी के तापमान  को बनाय रखने के लिए CO2  एवं जल वास्प उत्तरदायी है।
यह थी पर्यावरण से सम्बंधित कुछ जानकारी अब बारी है उपरोक्त प्रश्नो के उत्तर देने की

  • ओजोन परत को नष्ट करने वाली गैस कोनसी है ?
  • उत्तर :- CFC
  • सौर  विकरण  कितने प्रतिशत पृथ्वी पर पहुँचता है  ?
  • उत्तर :- 51 % 
  • ग्रीन हाउस गैसे  कौनसी है ?
  • उत्तर :- CO2 ,CFC , CH4  , NO2
  • समुद्र जल में क्या पाया जाता है ?
  • उत्तर :- सोडियम क्लोराइड 
  • वायुमंडल की सबसे निचली परत कौनसी है ?
  • उत्तर :- क्षोभमंडल 

Post a Comment

0 Comments